नाथनगर में अखिल भारतीय पान समाज की अहम बैठक

आरक्षण की मांग और राजनीतिक विस्तार पर बनी रणनीति

भागलपुर। अखिल भारतीय पान समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को नाथनगर स्थित केवी लाल रोड में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा पान तांती ततवा समाज के लिए आरक्षण की मांग को सरकार तक पहुँचाना और इसे जल्द लागू कराने की दिशा में कदम उठाना रहा।

बैठक में समाज की राजनीतिक पार्टी इंडियन इंकलाब पार्टी के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव में 140 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया और इसके लिए रणनीति तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष तांती उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष (सोशल मीडिया) ज्ञानू गुप्ता पान ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि पान समाज लंबे समय से अपने अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। अब समय आ गया है कि समाज को राजनीतिक रूप से संगठित कर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए।

इस मौके पर प्रमोद तांती, देवेंद्र दास, संजय कुमार लाल, सुजीत कुमार लाल समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि समाज की आवाज को सशक्त बनाने और पार्टी के मिशन को गांव-गांव तक पहुँचाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…