भागलपुर: मध्य विद्यालय गणेशपुर में शिक्षिका की पिटाई, मामले ने शिक्षा जगत को किया शर्मसार

नवगछिया: प्रखंड के मध्य विद्यालय गणेशपुर में 15 अगस्त को झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद शिक्षिका कुमारी निधि के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, उनकी पत्नी, शिक्षिका नूतन भारती और सहायक शिक्षक चंदन कुमार ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया।

घटना का विवरण

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। डायल-112 पुलिस ने घायल शिक्षिका का इलाज खरीक सीएचसी में कराया। कुमारी निधि ने बताया कि विद्यालय परिसर के एक कमरे की दीवार पर प्रधानाध्यापक की पत्नी और चंदन कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं।

तीनों ने शिक्षिका पर आरोप लगाया कि उसने यह लिखवाया है। जब कुमारी निधि ने इन आरोपों से इंकार किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुमारी निधि अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर उनकी पत्नी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और दीवार पर आपत्तिजनक बातें लिखती रहती हैं, जिससे उनकी पत्नी मानसिक तनाव में हैं।

बीईओ सह बीपीआरओ नागेश्वर प्रसाद ने कहा कि यह घटना शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली है और जल्द ही सभी संबंधित शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading