एक फोटो ने खोली जीजा-साली की ‘लव स्टोरी’ का पिटारा: पत्नी बोली– सौतन बनाकर ही सही, बहन को घर में रखूंगी!

दरभंगा, बिहार – ये कहानी किसी टीवी सीरियल की स्क्रिप्ट जैसी लग सकती है, लेकिन हकीकत में यह एक गांव की सच्ची दास्तां है। एक फोटो वायरल हुई, और खुल गए जीजा-साली के गुप्त इश्क़ के राज। अब तो हालात ऐसे हैं कि पत्नी भी अपने पति के इस रिश्ते को खुलेआम मंज़ूरी दे रही है—वो भी इस शर्त पर कि बहन को सौतन बनाकर घर में रखेगी।

शादी, दूरी और ‘मजबूरी’ से शुरू हुआ अफेयर

19 साल की नेहा देवी, कमतौल थाना क्षेत्र के निकासी गांव की रहने वाली, की शादी 6 साल पहले 25 वर्षीय संतोष दास से हुई थी। दो बच्चों की मां नेहा के पति पुणे में मजदूरी करते थे और साल में सिर्फ त्योहार पर घर आते थे। नेहा का कहना है कि ससुराल में मन नहीं लगता था, इसलिए वह ज्यादातर मायके में रहती थी।

इसी दौरान करीब दो साल पहले नेहा की मुलाकात अपनी चचेरी बहन के पति प्रवेश कुमार (25) से हुई—रिश्ता जीजा-साली का, लेकिन बातचीत का सिलसिला कुछ और ही मोड़ लेने लगा। फोन पर बात, मज़ाक-मस्ती, और फिर दिल की बात… और आखिरकार दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत का इज़हार करने लगे।

घरवालों को लगा झटका, तस्वीरों ने मचा दी सनसनी

नेहा के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले वो अपने जीजा प्रवेश के साथ भाग गई। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो गईं। खबर मिलते ही पति संतोष, ससुराल और मायके में हड़कंप मच गया।

संतोष ने आरोप लगाया कि पत्नी को जबरन बहकाया गया। और गुस्से में उन्होंने बयान दिया—

“अगर मेरी पत्नी मेरे पास नहीं आती है, तो पहले मुझे मेरे दोनों बच्चे चाहिए। इसके बाद जो मेरी पत्नी को लेकर गया है, मैं उसकी पत्नी से शादी करूंगा।”

पत्नी पूजा का ‘धांसू’ बयान

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला बयान आया प्रवेश की पत्नी पूजा देवी (21) का। पूजा ने कहा—

“हां, मेरा पति मेरी बहन को भी साथ रखेगा। हम दोनों बहनें एक साथ रहेंगी। मेरी बहन ने कुछ गलत नहीं किया, गलती संतोष दास की है। अब जब आरोप लग ही गया है, तो मैं अपनी बहन को सौतन बनाकर घर में रखूंगी।”

पूजा का यह बयान सुनकर गांव में चर्चा का माहौल है—किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक पत्नी इतनी आसानी से अपने पति का यह रिश्ता स्वीकार कर रही है।

गांव में बहस, सोशल मीडिया पर वायरल

अब ये कहानी गांव की चौपाल से लेकर फेसबुक-व्हाट्सऐप तक छा गई है। लोग कह रहे हैं—

  • “टीवी सीरियल में ही ऐसा होता है, यहां तो रियल लाइफ में निकल आया।”
  • “ये प्यार है या रिश्तों का खेल?”

जो भी हो, इस मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गांव के प्रेम-प्रसंग भी अब किसी शहरी स्कैंडल से कम नहीं।


 

 

  • ये भी पढ़े..

    ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली जमानत, भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बीच सहरसा पहुंचेंगे अंतिम संस्कार में

    Share Add as a preferred…

    WAVES Doc Bazaar 2026 में 12 डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स का चयन, NFDC देगा तीन उत्कृष्ट परियोजनाओं को विशेष नकद अनुदान

    Share Add as a preferred…