भागलपुर का दर्जनों गांव बाढ़ के पानी में डूबा, लोग परेशान

भागलपुर, 15 अगस्त 2025 — गंगा नदी में आई उफ़ान के बाद भागलपुर के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। निचले इलाकों में कमर तक पानी भर गया है, जिससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

बीमार होने पर लोगों को खाट पर लादकर ले जाना पड़ रहा है, जबकि दो वक्त के भोजन के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। जिला प्रशासन ने कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की है, लेकिन इसमें केवल एक समय का ही भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

घर में पानी भर जाने से कई परिवार पलायन कर चुके हैं, जबकि कुछ लोग मजबूरी में वहीं रह रहे हैं। जलस्तर में कमी आनी शुरू हो गई है, लेकिन अब बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

पिछले 15 दिनों से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप है और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है। सबौर प्रखंड का बाबूपुर गांव भी इस त्रासदी से जूझ रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर बवाल: राजधानी एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर उतरे परीक्षार्थी, सरकार और रेलवे के खिलाफ नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला पुल पर मालवाहक वाहनों के वायरल वीडियो में जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

    Share Add as a preferred…