पश्चिम बंगाल में भीषण बस हादसा, मोतिहारी के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

पूर्वी बर्धमान, 15 अगस्त 2025 —पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के मोतिहारी जिले के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। हादसा एनएच-19 पर नाला फेरी घाट के पास हुआ, जब तीर्थयात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के सरसावा गांव के निवासी थे। ये श्रद्धालु 8 अगस्त को मोतिहारी से देवघर और गंगासागर के दर्शन के लिए निकले थे और यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों का कहना है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। चालक खड़े ट्रक को समय पर नहीं देख पाया और बस सीधे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद सभी घायलों को वर्धमान मेडिकल कॉलेज और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। प्रशासन मृतकों के शव उनके परिजनों तक पहुंचाने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था में जुटा हुआ है।

  • Related Posts

    बिहार में होली के दिन प्रेमी जोड़े की कराई गई शादी, गांव वालों ने मंदिर में दिलवाए सात फेरे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading