बिहार के सभी ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त को विशेष ग्राम सभा का आयोजन

पटना, 13 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बिहार की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के बाद पंचायती राज विभाग, बिहार ने सभी जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

इन ग्राम सभाओं में तीन प्रमुख मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी—

  1. नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग और योजनाओं का प्रचार-प्रसार
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पीएम-कुसुम योजना और राज्य सरकार की सौर ऊर्जा आधारित अन्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी।
  2. आवारा पशुओं का प्रबंधन
    • फसलों की बर्बादी रोकने के लिए आवारा पशुओं के समाधान पर चर्चा होगी।
    • चराई स्थल और आश्रय स्थलों के प्रावधान, मवेशियों की टैगिंग व टीकाकरण जैसे मुद्दे शामिल होंगे।
    • इन पहलुओं को ‘ग्राम पंचायत विकास योजना’ (GPDP) में सम्मिलित करने पर विचार किया जाएगा।
  3. पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 1.0
    • ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी ताकि स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को समय पर हासिल किया जा सके।

विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे 15 अगस्त को आयोजित विशेष ग्राम सभा में अनिवार्य रूप से भाग लें, ताकि ग्रामीण भविष्य की योजना निर्माण और गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई जा सके।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…