विषहरी (मनसा) पूजा पर 19 अगस्त को भागलपुर में स्थानीय अवकाश घोषित

भागलपुर, 13 अगस्त 2025: भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने विषहरी (मनसा) पूजा के अवसर पर 19 अगस्त 2025, मंगलवार को भागलपुर जिले में स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

यह निर्णय बिहार बोर्ड प्रकीर्णन नियमावली 1958 के नियम 244 के तहत प्राप्त प्रावधानों और राजस्व पर्षद बिहार की सहमति के आलोक में आयुक्त को मिले विवेकाधिकार का उपयोग करते हुए लिया गया है।

आदेश के अनुसार, यह अवकाश केवल भागलपुर जिला अंतर्गत लागू होगा। सरकारी कार्यालय, विद्यालय और अन्य सरकारी संस्थान इस दिन बंद रहेंगे, जबकि अति आवश्यक सेवाएं पूर्व की तरह संचालित होंगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    10 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर टीएमबीयू के एमबीए विभाग में बढ़ी परेशानी, आर्थिक संकट से जूझ रहे शिक्षक और कर्मचारी

    Share Add as a preferred…

    नशामुक्त समाज की मुहिम रंग लाई: बैजानी चौक पर संदिग्ध युवक स्मैक के साथ पकड़ा गया, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

    Share Add as a preferred…