मुंगेर पुलिस की विशेष टीम को मिली सफलता – डबल मर्डर मामले का शूटर गिरफ्तार

12 अगस्त 2025, मुंगेर: दिनांक 13 जुलाई 2025 को मुफसिल थाना क्षेत्र के बांक मोड़ पर दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर मामले में शामिल एक फरार शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मनजीत मंडल एवं उनके ड्राइवर की गोली मारकर हत्या की गई थी।

मामले की पृष्ठभूमि

मृतक की मां के लिखित आवेदन के आधार पर मुफसिल थाना कांड संख्या 258/24, दिनांक 14.07.2024, धारा-103/61(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत नामजद अभियुक्तों पर मामला दर्ज किया गया था।
अब तक इस कांड में शामिल कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है और 2 अपराधियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।
हालांकि गोलीबारी में शामिल दो शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

गुप्त सूचना और कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक, मुंगेर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मामले का एक शूटर बब्लू मंडल उर्फ बब्लू कुमार, पिता अलख निरंजन मंडल, निवासी कुशवाहा टोला नाकी, थाना शामपुर, जिला मुंगेर, रक्षा बंधन के अवसर पर अपने ससुराल ग्राम खैरा, थाना तारापुर आया हुआ है।
सूचना के तकनीकी सत्यापन के बाद, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें प्रभारी जिला आसूचना इकाई, थानाध्यक्ष मुफसिल एवं मुफसिल थाना सशस्त्र बल को शामिल किया गया।
विशेष टीम ने तारापुर थाना पुलिस के सहयोग से ग्राम खैरा में छापेमारी की और बब्लू मंडल को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह फिरौती और पैसों के लिए हत्या करने के कई मामलों में शामिल रहा है।
मुंगेर के अन्य थानों के अलावा, लखीसराय में भी उसने सुपारी लेकर हत्या की घटनाएं अंजाम दी हैं।

बाकी फरार अभियुक्त की तलाश जारी

मामले में शामिल एक अन्य शूटर की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्त

  1. बब्लू मंडल उर्फ बब्लू कुमार, पिता अलख निरंजन मंडल, निवासी कुशवाहा टोला नाकी, थाना शामपुर, जिला मुंगेर।

विशेष टीम के सदस्य

  1. पु.नि. विपीन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, मुफसिल।
  2. पु.नि. चंदन कुमार, प्रभारी जिला आसूचना इकाई, मुंगेर।
  3. जिला आसूचना इकाई टीम, मुंगेर।
  4. थाना सशस्त्र बल

 

  • Related Posts

    “नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में बवाल, प्रतिभा सिंह सहित महिला समर्थकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कल्याण बिगहा में नाराजगी, गांव में सन्नाटा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading