17 सितंबर को PM मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, बिहार को मिलेगा चौथा एयरपोर्ट

पूर्णिया — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पटना, दरभंगा और गया के बाद यह बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा, जिससे कोसी-सीमांचल इलाके के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी।

सूत्रों के मुताबिक, उद्घाटन के बाद यहां से जल्द ही कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। इससे न सिर्फ पूर्वोत्तर बिहार बल्कि पड़ोसी राज्यों के यात्रियों को भी फायदा होगा।

हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारी तेज कर दी है। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रह सकते हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…