तेजस्वी यादव का आरोप — “सरकार ने इंडिया गठबंधन का आइडिया चुराया”

पटना, 12 अगस्त — नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बिहार सरकार पर इंडिया गठबंधन का आइडिया चोरी करने का आरोप लगाया।

तेजस्वी ने लिखा कि “कोई हमारे आइडिया को चुरा सकता है, लेकिन विजन कहां से लाएगा।” उन्होंने कहा कि बिहार में इस साल चुनाव होने वाले हैं और चुनाव नजदीक आते ही सरकार लगातार घोषणाएं कर रही है।

उनके मुताबिक, सरकार जिन योजनाओं की घोषणा कर रही है, वे दरअसल इंडिया गठबंधन के वादों की नकल हैं। “जनता जानती है कि सरकार में बैठे लोग 2005 के बाद थके हुए लोग हैं, जो सिर्फ आइडिया चुराते हैं”, तेजस्वी ने कहा।


 

  • ये भी पढ़े..

    ललमटिया थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनेंगी, HUDCO के साथ 1 लाख करोड़ के समझौते से शहरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…