दारोगा अनुज कश्यप की आत्महत्या मामला: महिला दारोगा पर उत्पीड़न और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप

गया 11 अगस्त — गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में तैनात दारोगा अनुज कश्यप की आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। अनुज के पिता भवनाथ मिश्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके बेटे को उसकी बैचमेट महिला दारोगा लगातार परेशान कर रही थी और शादी करने का दबाव डाल रही थी, जबकि अनुज पहले से शादीशुदा था और उसकी पत्नी गर्भवती थी।

थाना अध्यक्ष पर लगाए थे उत्पीड़न के आरोप

जानकारी के मुताबिक, महिला दारोगा स्वीटी की पहली पोस्टिंग 2021 में गया के इमामगंज थाना में हुई, जहां उसकी मुलाकात अनुज कश्यप से हुई। जल्द ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इमामगंज में तैनाती के दौरान स्वीटी ने थाना अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। मामला दब जाने के बाद उनका तबादला बेलागंज थाना कर दिया गया।

पोस्टिंग में बदलाव और नजदीकियां

शादी के बाद अनुज ने जिला पुलिस मुख्यालय में आवेदन देकर तबादला तत्कालीन एसएसपी के मीडिया सेल में करवा लिया। इधर, बेलागंज में तैनाती के बावजूद महिला दारोगा रोज़ 32 किलोमीटर दूर गयाजी एसएसपी ऑफिस पहुंचती थी, जहां अनुज तैनात था।

प्रेम कहानी से विवाद तक

पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, अनुज और स्वीटी को कई बार साथ घूमते, रेस्टोरेंट में खाना खाते और शॉपिंग करते देखा गया था। 2022 में अनुज की शादी हो गई, लेकिन संबंध खत्म नहीं हुए। अनुज की पत्नी दिल्ली में UPSC की तैयारी के लिए चली गई, जिसके बाद दोनों के बीच फिर नजदीकियां बढ़ीं।

पिता का आरोप – दबाव और प्रताड़ना से मौत

अनुज के पिता भवनाथ मिश्रा का कहना है कि महिला दारोगा अनुज को पत्नी को छोड़कर शादी करने के लिए लगातार दबाव डाल रही थी।

“उस महिला के कारण मेरे बेटे ने अपनी जान दे दी। वह प्रताड़ना सहन नहीं कर सका।” — भवनाथ मिश्रा, पिता

पुलिस जांच में जुटी

दारोगा अनुज कश्यप सहरसा जिले के नवगांव के रहने वाले थे, जबकि महिला दारोगा पटना जिले के विक्रम की निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और महिला दारोगा न्यायिक हिरासत में है।


 

  • Related Posts

    ‘वैसलीन’ गैंग का खूनी खेल खत्म! चादर की आड़ में ट्रेन यात्रियों के बैग खाली करते थे शातिर; मास्टर चाबी और सोने के गहनों के साथ 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading