पूर्वी चंपारण: कलयुगी बेटे ने कुदाल से माता-पिता पर किया हमला, पिता की हालत नाजुक

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चढ़रहिया गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक बेटे ने कुदाल से हमला कर अपने माता-पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में बीच-बचाव करने आई पत्नी भी जख्मी हो गई।


आरोप और गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी झुना मुखिया ने अपनी मां भागो देवी, पिता तिलक मुखिया और पत्नी चंदा देवी पर हमला किया। आरोपी ने पूछताछ में पिता पर पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का गंभीर आरोप लगाया। हालांकि, पत्नी, मां और पिता—तीनों ने इस आरोप को झूठा और बेबुनियाद बताया है।


पिता की हालत गंभीर

थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि यह घटना रिश्तों की पवित्रता को लेकर पैदा हुई गलतफहमी का नतीजा है। हमले में घायल पिता तिलक मुखिया की हालत नाजुक है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेजा गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…