गर्मी और उमस ने पसीना छुड़ाया, रात भी रही तपती

भागलपुर — उत्तर-पूर्व यानी कोसी-सीमांचल के जिलों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी, लेकिन भागलपुर और पूर्वी बिहार के बाकी जिलों में आसमान सूखा रहा। दिनभर तेज धूप और उमस के कहर ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया।

गर्मी इतनी रही कि रात भी लोगों को चैन से सोने नहीं दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को बादलों के बीच एक से दो दौर की हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार और बुधवार को आंशिक बदरी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…