भागलपुर में बाढ़ के बीच मगरमच्छ का आतंक? 5 लोग घायल – बच्चे की हालत नाजुक

भागलपुर, 10 अगस्त 2025 – बिहार के भागलपुर जिले में बाढ़ के पानी के बीच मगरमच्छ का आतंक फैल गया है। नाथनगर प्रखंड के लालूचक मोहल्ले में हालात इतने गंभीर हैं कि पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है। लोग अपने घर छोड़कर महाशय ड्यौरी में शरण लेने को मजबूर हैं।

सामान निकालते वक्त हमला

रविवार को घरों से सामान निकालने के दौरान एक मगरमच्छ अचानक बाढ़ के पानी से निकलकर ग्रामीणों पर टूट पड़ा। इस हमले में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे तत्काल मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में चल रहा है।

इलाके में दहशत

घटना के बाद लालूचक और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी में लगातार मगरमच्छ देखे जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोग दिन-रात भय के साए में जी रहे हैं और बाढ़ राहत के साथ-साथ सुरक्षा की भी मांग कर रहे हैं।

प्रशासन की चुनौती

मगरमच्छ के हमले के बाद नाथनगर प्रखंड में बाढ़ राहत और वन्यजीव नियंत्रण प्रशासन के लिए दोहरी चुनौती बन गया है। स्थानीय लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: “सिर्फ पुलिस नहीं, आदेश देने वालों की भी हो जांच”

    Share Add as a preferred…

    खान सर-रोशन आनंद विवाद में अवध ओझा की एंट्री! बोले- “मैंने पहले ही खान सर को मैसेज कर कहा था, मामला बढ़ाओ मत”

    Share Add as a preferred…