पटना – मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सियासी मोर्चे पर सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को वह सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से करीब 15 मिनट तक मुलाकात की। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अनंत सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जेडीयू का टिकट मांगा है।
चुप्पी लेकिन इशारों में संदेश
सीएम आवास से बाहर निकलते ही मीडिया ने उनसे सवाल दागे—”क्या आशीर्वाद मिल गया?” लेकिन अनंत सिंह ने एक शब्द भी नहीं कहा और उनकी गाड़ी स्पीड पकड़ते हुए निकल गई।
नीतीश से मुलाकात का कारण?
जेल से रिहा होने के बाद से ही अनंत सिंह कह चुके हैं कि इस बार उनकी पत्नी नहीं, बल्कि वह खुद मोकामा से चुनाव लड़ेंगे, और वो भी जेडीयू के टिकट पर। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार से मुलाकात इसी सिलसिले में हुई है।
तेजस्वी का तंज
इस मुलाकात पर तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला—
“पहले सरकार इनके घर से AK-47 बरामद कर जेल भेजती है, फिर खुद ही छुड़ा भी देती है। इनके बारे में बोलना बेकार है।”
मामलों का बैकग्राउंड
- जमानत पर बाहर: मोकामा गोलीकांड में महीनों जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली।
- सोनू-मोनू गैंग कनेक्शन: सोनू सिंह बेल पर बाहर, मोनू सिंह आज गिरफ्तार।
- राजनीतिक सफर: 2022 में पत्नी नीलम देवी RJD के टिकट पर जीतीं, 2020 में खुद RJD से विधायक, 2015 में निर्दलीय, और 2005 व 2010 में JDU से जीत।


