भागलपुर में 3.20 लाख पेंशनधारियों को ₹35.70 करोड़ की सौगात, पेंशन ₹400 से बढ़कर ₹1100

भागलपुर, 10 अगस्त 2025 – समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की मासिक राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 करने के फैसले के तहत रविवार को भागलपुर में ₹35,70,39,300 का डीबीटी के जरिए हस्तांतरण किया गया। इस मौके पर समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत और सम्मान

जिलाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, डीपीओ आईसीडीएस, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डायरेक्टर डीआरडीए व पुराने पेंशनधारियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर पुराने पेंशनधारियों को शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी का संदेश

डीएम ने कहा—

“पहले पेंशन ₹400 थी, लेकिन पेंशनधारियों की जरूरतों को देखते हुए इसे ₹1100 प्रति माह कर दिया गया है। आज सभी लाभार्थियों के खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। लाभार्थी अपने मोबाइल पर क्रेडिट की पुष्टि करें।”

लाभार्थियों की संख्या और योजनाएं

  • इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,12,062
  • मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,31,954
  • इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना – 15,912
  • लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा योजना – 23,205
  • इंदिरा गांधी निःशक्तता पेंशन योजना – 2,590
  • बिहार निःशक्तता पेंशन योजना – 34,353

कुल 3,20,076 पेंशनधारियों को इस योजना का लाभ मिल रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…