प्यार का अंजाम: दारोगा अनुज कश्यप मौत मामले में महिला दारोगा स्वीटी कुमारी गिरफ्तार

गया, 19 अगस्त 2025 —गया एसएसपी कार्यालय के मीडिया सेल प्रभारी दारोगा अनुज कश्यप की मौत के मामले ने शनिवार को नया मोड़ ले लिया।रामपुर थाना पुलिस ने बेलागंज थाने में तैनात महिला दारोगा स्वीटी कुमारी को गिरफ्तार कर तीन घंटे के भीतर अदालत में पेश करने के बाद सेंट्रल जेल भेज दिया

प्यार और सपनों का टूटना

मूल रूप से पटना जिले के बिक्रम की रहने वाली स्वीटी कुमारी की शादी नवंबर में होने वाली थी। परिवार ने रिश्ता तय कर दिया था, लेकिन उनका दिल पहले ही किसी और पर आ चुका था—गया के दारोगा अनुज कश्यप पर।
स्वीटी उनसे शादी का सपना देख रही थीं, मगर किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। न प्यार मिला, न सपने पूरे हुए—और अब सलाखों के पीछे पहुंचना पड़ा।

इमामगंज से शुरू हुई कहानी

करीब दो साल पहले, इमामगंज थाना—यहीं पहली बार अनुज और स्वीटी की मुलाकात हुई। ड्यूटी के दौरान साथ-साथ काम करते हुए नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम तक पहुंच गया।
लेकिन स्वीटी को इस समय तक यह पता नहीं था कि अनुज पहले से ही शादीशुदा थे।

समय के साथ दोनों का ट्रांसफर हुआ—अनुज को एसएसपी कार्यालय के मीडिया सेल की जिम्मेदारी मिली, जबकि स्वीटी की पोस्टिंग बेलागंज थाना में हो गई।

तकनीकी जांच में खुलासा

अनुज की फांसी लगाकर आत्महत्या के बाद एसएसपी आनंद कुमार ने सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल की मॉनिटरिंग में विशेष जांच टीम बनाई।
टीम ने स्वीटी के मोबाइल का सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) खंगाला और तकनीकी जांच में मिले सबूतों के आधार पर उनसे पूछताछ की।
आखिरकार स्वीटी ने खुद स्वीकार किया कि वह अनुज से प्यार करती थीं और शादी करना चाहती थीं।

एफआईआर और गिरफ्तारी

अनुज कश्यप के परिजनों ने स्वीटी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। इसके आधार पर रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को स्वीटी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 30 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का दावा! RJD सांसद सुधाकर सिंह ने 9 IAS अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    केंद्रीय मंत्री ने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को घेरा, कहा- अवैध पिस्टल रखने वाले का क्यों हो रहा महिमामंडन?

    Share Add as a preferred…