अमेरिका में बजी अंगिका की धुन, डॉ. विद्या रानी सिन्हा को मिला सम्मान

भागलपुर, 10 अगस्त 2025 —भागलपुर के सैलबाग की रहने वाली और कई पुस्तकों की लेखिका, साहित्यकार प्रो. (डॉ.) विद्या रानी सिन्हा ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह में अपनी अंगिका गीत प्रस्तुति से वहां मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में जब डॉ. विद्या ने मधुर अंगिका गीत सुनाया, तो हॉल में मौजूद अमेरिकन श्रोतागण झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा।
समारोह में उन्हें फूलों का बुके देकर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

अपने संबोधन में डॉ. विद्या ने कहा—

“कैलिफोर्निया प्रवास के दौरान वरिष्ठ कवि पारस कुंज और ममता सिन्हा के सहयोग से यह मंच मिला। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने विदेश में अंगिका की गूंज पहुंचाई।”

डॉ. विद्या रानी सिन्हा अंगिका साहित्य और संस्कृति को समर्पित अपनी रचनाओं के लिए जानी जाती हैं और अब उनका यह योगदान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ी, चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading