नवगछिया में युवक की गोली मारकर हत्या, शव को ईंट बांधकर धार में फेंका

नवगछिया, 10 अगस्त 2025 —आदर्श थाना क्षेत्र के उजानी गांव में शनिवार की शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई। 23 वर्षीय मो. सोनू आलम (पिता — मो. सद्दाम आलम) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और शव में ईंटें बांधकर खरनई धार में फेंक दिया।

सोनू 6 अगस्त से लापता था। परिजनों के मुताबिक, तीन दिन से तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की शाम मृतक के पिता को सपना आया कि सोनू धार से उन्हें पुकार रहा है। वे ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे तो पानी में शव तैरता मिला।

जांच में पता चला कि अपराधियों ने सोनू के सिर में गोली मारी और गर्दन, कमर व पैरों में दर्जनों ईंटें रस्सी से बांधकर धार में डुबो दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

अपराधिक पृष्ठभूमि

सोनू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह मुर्गा व्यवसाई एवं निर्दलीय प्रत्याशी मो. एहसान हत्याकांड का अभियुक्त था। इसके अलावा, एनएच-31 पर लक्ष्मीपुर मोड़ पर हुई हत्या और छह माह पहले एक महिला को गोली मारने के मामले में भी वह जेल जा चुका था। हाल ही में वह जेल से छूटकर बाहर आया था।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने बताया—

“प्रारंभिक जांच में यह हत्या प्रतीत होती है। मृतक की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है, पुराने विवाद भी कारण हो सकते हैं। मामले की तफ्तीश जारी है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…