विधायकों की खरीद-फरोख्त केस में ईओयू की बड़ी कार्रवाई, दो विधायकों को तलब

पटना | अगस्त 2025: विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जांच का पहिया तेज कर दिया है। शुक्रवार को ईओयू ने परबत्ता विधायक मिश्रीलाल यादव को 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, वैशाली के विधायक ई. सुनील कुमार को 19 अगस्त को दूसरी बार पेश होने का नोटिस भेजा गया है।

पहले भी हो चुकी पूछताछ

इससे पहले ई. सुनील, बीमा भारती और परबत्ता विधायक संजीव कुमार से ईओयू की टीम पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, अब जो नए तथ्य सामने आए हैं, उनका सत्यापन करने के लिए दोबारा सवाल-जवाब होगा।

आगे और भी होंगे कई बड़े नाम बेनकाब

ईओयू का कहना है कि इस मामले में एक दर्जन से अधिक नेता, ठेकेदार और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की संभावना है। सभी के बयान लिखित रूप में दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई होगी।

यह मामला फरवरी 2024 का है, जब जदयू विधायक सुधांशु ने पटना कोतवाली थाने में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी आर्थिक अपराध इकाई को सौंपी गई थी।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…