भागलपुर : दोस्तों के संग पार्टी करने निकले युवक की गला रेतकर हत्या, शव मंदिर के पास मिला

पार्टी के बाद मौत का खेल:मंदिर के पास मिला युवक का कटा गला

भागलपुर | नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पंचायत के सोहड़ा गांव में शुक्रवार सुबह खौफनाक नज़ारा देखने को मिला। 27 वर्षीय छोटू रजक का शव गांव के महंत बाबा स्थान मंदिर के पास खून से लथपथ पड़ा था। शव को गमछी से ढका गया था, जिसे हटाते ही लोगों के होश उड़ गए—गला रेता हुआ था।

रात में पार्टी, सुबह लाश

स्थानीय लोगों के मुताबिक छोटू रजक रोज़ाना शराब पीने का आदी था। बीती रात वह दोस्तों के साथ पार्टी करने निकला था। सुबह मंदिर में पूजा करने आई महिलाओं ने सबसे पहले शव देखा। पहले तो लगा युवक बेहोश है, लेकिन गमछी हटाने पर सामने आया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

चाकू से रेता गया गला

सूत्रों के अनुसार, हत्या चाकू से की गई है। पुलिस को मौके से कई सामान भी मिले हैं, जो संभवतः पार्टी के दौरान इस्तेमाल हुए थे। आशंका है कि शराब पार्टी के बाद ही हत्या को अंजाम दिया गया।

गांव में सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…