रक्षाबंधन पर बिहार सरकार की सौगात: 9 और 10 अगस्त को महिलाओं व छात्राओं के लिए बस यात्रा होगी फ्री

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार सरकार ने माताओं और बहनों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रेरणा से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सभी बसों में 9 और 10 अगस्त को महिलाओं एवं छात्राओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह सुविधा 9 अगस्त (शनिवार) सुबह 6 बजे से 10 अगस्त (रविवार) देर शाम तक लागू रहेगी। इस दौरान बसों में सफर करने के लिए महिलाओं और छात्राओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

निगम की पिंक, साधारण और डीलक्स सभी प्रकार की बसों में सभी आयुवर्ग की महिलाएं — चाहे छात्राएं हों या कामकाजी — बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। ये बसें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया समेत छह क्षेत्रीय कार्यालयों से विभिन्न मार्गों पर संचालित होंगी।

सरकार का मानना है कि यह कदम रक्षाबंधन पर बहनों को न सिर्फ सुविधा देगा, बल्कि उनके सफर को सुरक्षित और किफायती भी बनाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…