भागलपुर का नाम एक बार फिर देशभर में रोशन हुआ है। आईआईआईटी भागलपुर की बी.टेक (ECE) चौथे वर्ष की छात्रा सौम्या गंगवार ने टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स जैसी दिग्गज वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनी से सालाना 40 लाख रुपये के पैकेज के साथ प्री प्लेसमेंट ऑफर हासिल कर इतिहास रच दिया।
कई राउंड में दिखाई प्रतिभा
आईआईआईटी भागलपुर के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. गौरव कुमार के मुताबिक, सौम्या ने टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स की कठोर चयन प्रक्रिया में कई राउंड क्लियर किए और अपनी तकनीकी दक्षता व समस्या समाधान क्षमता से कंपनी को प्रभावित किया।
संस्थान में खुशी की लहर
संस्थान के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह ने सौम्या को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा —
“सौम्या ने न सिर्फ खुद को बल्कि पूरे संस्थान और भागलपुर को गौरवान्वित किया है। यह हमारे छात्रों की गुणवत्ता और मेहनत का प्रमाण है।”
टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स — तकनीक की दुनिया का बड़ा नाम
टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स (TI) एक वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनी है, जिसका मुख्यालय डलास, टेक्सास (अमेरिका) में है। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स और एंबेडेड सिस्टम के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है।


