भागलपुर में जनसुराज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. विकास पांडे बोले — बिहार बदलाव के मूड में

भागलपुर, 8 अगस्त —तिलकामांझी स्थित एक सभागार में गुरुवार को जनसुराज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें जिले भर से पार्टी समर्थकों और पदाधिकारियों ने जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता बाबुल विवेक ने किया, जबकि नेतृत्व भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के संभावित प्रत्याशी डॉ. विकास पांडे ने संभाला।

सभा में जोश और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डॉ. पांडे ने मंच से साफ शब्दों में कहा —

“बिहार अब बदलाव चाहता है। जनता थक चुकी है खोखले वादों और भ्रष्टाचार से। समय आ गया है कि राज्य में स्वच्छ राजनीति और स्वस्थ प्रशासन की नींव रखी जाए। जनसुराज पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं आई, बल्कि बिहार की नई उम्मीद बनकर आई है।”

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनता को पारदर्शी और जवाबदेह नेतृत्व देना है।
मंच से जिला प्रवक्ता बाबुल विवेक ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा —

“लोग अब पुराने नेताओं के जाल से निकलकर एक ऐसे विकल्प की तलाश में हैं, जो सच में उनके लिए काम करे। जनसुराज पार्टी वह विकल्प बन चुकी है।”

सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं ने एक सुर में संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव में पार्टी की नीतियों और विज़न को घर-घर पहुंचाया जाएगा। कई नए चेहरों ने मौके पर पार्टी की सदस्यता ली और संगठन को मजबूत करने की शपथ ली।


 

ये भी पढ़े..

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिन की डेडलाइन तय

Share Add as a preferred…

NEET सॉल्वर गैंग का PMCH कनेक्शन फिर उजागर, मेडिकल छात्रों पर सवाल

Share Add as a preferred…