जदयू एससी जिला अध्यक्ष महेश दास का क्षेत्रीय दौरा, 2025 में नीतीश सरकार दोबारा लाने की अपील

भागलपुर, 8 अगस्त —आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश दास ने कहलगांव और पीरपैंती विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया।

दौरे के दौरान उन्होंने आगरी पंचायत के किरानी टोला, खूटेरी, और सेलमपुर पंचायत के लालापुर, भदेड गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान महेश दास ने लोगों को बिहार सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

“हमारी सरकार ने विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में जो काम किया है, उसे घर-घर तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। 2025 में एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना है।” — महेश दास

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे जात-पात और अफवाहों से ऊपर उठकर विकास कार्यों के आधार पर चुनाव में भाग लें। इस मौके पर दर्जनों स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे और कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…