हर रविवार एक पौधा, हरित बिहार की ओर एक संकल्प: जल-जीवन-हरियाली दिवस पर मंत्री डॉ. सुनील कुमार का आह्वान

20 वर्षों में दोगुना हुआ हरित आवरण, 20.20 करोड़ पौधे लग चुके, अगले दो माह में तेजी से होगा वृक्षारोपण

पटना, 05 अगस्त 2025: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा आयोजित “जल-जीवन-हरियाली दिवस” पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में विभागीय मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने राज्यवासियों को हरित बिहार की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर रविवार एक पौधा लगाने का संकल्प राज्य को हरियाली के पथ पर आगे ले जाएगा।


20.20 करोड़ पौधे रोपे जा चुके, 5 करोड़ पौधारोपण का नया लक्ष्य

डॉ. कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2 अक्टूबर 2019 को प्रारंभ किए गए जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत अब तक वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक 20.20 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है। अगले चरण में 5 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है।


विभागवार लक्ष्य:

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग: 2.96 करोड़ पौधे
  • मनरेगा: 1.93 करोड़ पौधे
  • कृषि विभाग (उद्यान): 13 लाख पौधे
  • सरकारी स्कूल/कॉलेज: 37.16 लाख पौधे
  • बागवानी एवं कृषि विभाग: 10 लाख पौधे

इसके साथ ही विभाग ने यह व्यवस्था की है कि कोई भी किसान या आम नागरिक विभागीय पौधशालाओं से 10 रुपये प्रति पौधा की दर से पौधे खरीद सकता है। यदि वे इन पौधों का 3 वर्षों तक संरक्षण करते हैं तो उन्हें 60 रुपये प्रति पौधा का प्रोत्साहन अनुदान भी मिलेगा।


मिशन मेरी लाइफ और जनभागीदारी

मिशन मेरी लाइफ” के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जो लोग स्वयं पौधरोपण करेंगे, उन्हें 5 पौधे मुफ्त दिए जाएंगे। हर सरकारी स्कूल के प्रत्येक छात्र को 2 पौधे और संस्थान को भी मुफ्त पौधे प्रदान किए जा रहे हैं।

राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित पौधशालाओं में दर्जनों प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं, जिन्हें इच्छुक लोग 0612-2226911 नंबर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


जुलाई से अबतक 1 करोड़ पौधे लगाए गए

मंत्री डॉ. कुमार ने बताया कि केवल जुलाई माह से अबतक 1 करोड़ पौधों का रोपण किया गया है। आगामी दो महीनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा, जिससे हरियाली की गति में और तेजी आएगी।

उन्होंने कहा –

“जल जीवन हरियाली सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण देने की प्रतिबद्धता है। हर नागरिक को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।”


कार्यशाला में कई विभागों की सक्रिय भागीदारी

कार्यशाला में श्रीमती अभिलाषा कुमारी शर्मा (मिशन निदेशक, जल जीवन हरियाली मिशन), श्री प्रभात कुमार गुप्ता (प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन बल प्रमुख), श्री अरविंदर सिंह, श्री अभय कुमार द्विवेदी, और कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री प्रदुम्न गौरव और श्री राजीव कुमार ने विभागीय कार्यों पर प्रस्तुतियां दीं, वहीं जल संसाधन, भवन निर्माण, कृषि और ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधियों ने भी अपने विभागीय पहल और प्रगति पर चर्चा की।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी की मौत पर सियासी बवाल, VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने SSP ऑफिस का किया घेराव; फर्जी एनकाउंटर का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले निशांत कुमार, ‘बिहार यात्रा’ को लेकर दिया बड़ा संकेत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading