बच्चों की मामूली कहासुनी ने ली जान, बुजुर्ग की मौत से गांव में फैली सनसनी

पीरपैंती के लक्ष्मीपुर रायगंज टोला में झगड़े ने ली गंभीर रूप, बुजुर्ग की अस्पताल में मौत

भागलपुर/पीरपैंती, 4 अगस्त।पीरपैंती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रायगंज कब्रिस्तान टोला में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते बात बड़ों के बीच पहुंच गई। इसी झगड़े में एक करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग को बुरी तरह पीट दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमला हिना कलीम, मुस्लिम अहमद और इकबाल के इशारे पर रंजिशन किया गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस घटना से गांव में शोक और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विवाद को शांत कराया गया होता, तो इस दुखद घटना से बचा जा सकता था। फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…