सहकारिता विभाग की योजनाओं की जानकारी अब “सुगम कॉल सेंटर” पर, हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 110 जारी

पटना | 3 अगस्त 2025: बिहार सरकार के सहकारिता विभाग ने किसानों की सुविधा और उनके कल्याण के उद्देश्य से सुगम कॉल सेंटर की शुरुआत की है। यह केंद्र किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी करता है। कॉल सेंटर की सेवा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 1800 110 पर उपलब्ध है, जिस पर प्रत्येक दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कॉल किया जा सकता है।


योजनाओं की जानकारी अब एक कॉल पर

सुगम कॉल सेंटर आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम) पर आधारित है, जो किसानों को ऑडियो गाइडेंस के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देता है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है।

किसान इस नंबर पर कॉल कर निम्नलिखित विषयों पर जानकारी या शिकायत दर्ज करा सकते हैं:

  • खाद्यान्न की खरीदारी से संबंधित जानकारी
  • बिहार राज्य फसल सहायता योजना
  • पैक्स (PACS) सदस्यता एवं सेवाएं
  • सहकारी बैंकों द्वारा संचालित योजनाएं
  • बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण योजना
  • मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना
  • विपणन एवं अन्य सहकारी योजनाएं

शिकायतों का समयबद्ध समाधान

कॉल सेंटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाता है। इससे किसानों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, और शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता आती है। अब किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेंगे


तकनीक से जुड़ रहे किसान

सहकारिता विभाग का यह डिजिटल प्रयास किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बना रहा है। इसकी मदद से योजनाओं की जानकारी अब दूरदराज के गांवों तक पहुंच रही है। किसान घर बैठे अपने मोबाइल से कॉल कर पूरी जानकारी पा सकते हैं।


विभाग ने की अपील

सहकारिता विभाग ने राज्य के किसानों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। विभाग का मानना है कि इस कॉल सेंटर के माध्यम से कृषक जागरूकता, योजना सहभागिता, और समस्या समाधान की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।


 

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *