कहलगांव: बाढ़ के पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

भागलपुर | कहलगांव | 3 अगस्त 2025: कहलगांव अनुमंडल के सनोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशाहा गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रविवार की सुबह गांव के 15 वर्षीय किशोर मोहम्मद शमीम की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।


नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा किशोर

ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद शमीम रविवार सुबह अपने चार–पांच दोस्तों के साथ गांव के पश्चिमी बहियार इलाके में नहाने गया था। बीते कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी और जलस्तर बढ़ा हुआ था।
नहाते समय अचानक शमीम तेज़ बहाव में फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। साथ में मौजूद दोस्तों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया।

गांव के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद शमीम को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी


मुखिया पहुंचे मौके पर, ₹3,000 की सहायता

घटना की सूचना मिलते ही धुआवै पंचायत के मुखिया आशिष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। उन्होंने अपनी ओर से ₹3,000 की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को दी।
परिजनों ने बताया कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते और मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार सोमवार को मोहम्मद शमीम को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।


पुलिस को नहीं दी गई सूचना

इस संबंध में सनोखर थाना अध्यक्ष रणतेज भारती ने बताया कि

“हमें इस घटना की अब तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि परिवार की ओर से जानकारी दी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”


गांव में शोक की लहर

मोहम्मद शमीम की असमय मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शमीम मिलनसार और होनहार लड़का था। उसकी मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।


 

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘प्रमोशन’ की खबर पर मचा बवाल! विश्वविद्यालय प्रशासन ने दावों को बताया सफेद झूठ; कुलसचिव ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया कड़ा खंडन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *