टी.एम.बीयू में 58 कर्मियों की सेवा समाप्ति की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित, 10 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

भागलपुर | 2 अगस्त 2025: तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) ने 58 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति से संबंधित निर्णय की पुनः समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा 18 जनवरी 2023 के नोटिफिकेशन संख्या 120/2023 के आलोक में लिया गया है।

प्रो. चंद्र प्रकाश सिंह बनाए गए संयोजक

विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन एवं वरिष्ठतम प्रोफेसर प्रो. चंद्र प्रकाश सिंह को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति में कुल 9 सदस्य शामिल हैं, जिनमें विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों के अधिकारी व सदस्य शामिल हैं।

समिति के अन्य सदस्य इस प्रकार हैं:

  1. डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा – सीनेट एवं सिंडिकेट के सदस्य
  2. डॉ. गौरी शंकर डोकानिया – वित्त समिति के सदस्य
  3. प्रो. नेसर अहमद – सांख्यिकी एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभागाध्यक्ष
  4. प्रो. संजय कुमार झा – निरीक्षक (आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज)
  5. श्री अमित कुमार अकेला – विभागाध्यक्ष, पी.जी. विधि संकाय, टी.एन.बी. लॉ कॉलेज
  6. डॉ. मिहिर मोहन मिश्रा ‘सुमन’ – प्रभारी प्राचार्य, एसएसवी कॉलेज, कहलगांव
  7. डॉ. अभयनन्द सहाय – बजट पदाधिकारी
  8. श्री अनिल कुमार सिंह – विकास पदाधिकारी (सदस्य-सचिव)

10 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

विश्वविद्यालय ने समिति को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह कार्यालय आदेश प्राप्त होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट और ठोस अनुशंसा प्रस्तुत करे। यह समिति उक्त सेवा समाप्ति के निर्णय की समीक्षा कर संतुलित, कानूनी और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अपनी सिफारिशें देगी।

पूर्व आदेश तत्काल प्रभाव से वापस

इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने पूर्व कार्यालय आदेश संख्या 179/2025 (मेमो संख्या DO/70-83 दिनांक 01.08.2025) को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।


यह फैसला कुलपति के आदेश से जारी किया गया है और इससे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

 

  • Related Posts

    फिल्म देखकर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, हिरासत में थर्ड डिग्री का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और वज्रपात से 6 की मौत, कई घायल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *