भागलपुर में विशेष पुनरीक्षण के तहत राजनीतिक दलों को सौंपी गई मतदाता सूची का प्रारूप

भागलपुर, 1 अगस्त 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन, भागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान भागलपुर जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को मतदाता सूची का प्रारूप सौंपा गया। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने बीएलए (BLA) के माध्यम से सूची की सत्यापन और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने का आश्वासन दिया।

उपस्थित प्रमुख राजनीतिक दलों में शामिल थे:

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
  • जनता दल (यूनाइटेड)
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
  • राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
  • बहुजन समाज पार्टी (बसपा)

बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी दलों से आग्रह किया कि वे योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने, गलतियों को सुधारने और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाया जा सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन से 50 लाख के जेवरात चोरी, फोटो खिंचवाने के बहाने शातिरों ने उड़ाया बैग

    Share Add as a preferred…

    बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 38 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *