पटना के स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, संचालिका गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अवैध देह व्यापार का संचालन हो रहा था। गुरुवार की रात कोतवाली पुलिस ने सुकून स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान स्पा सेंटर की संचालिका को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कराया गया।

मसाज के नाम पर होता था गुप्त सौदा

सूत्रों के अनुसार, यह स्पा सेंटर पटना के फ्रेजर रोड स्थित ग्रैंड प्लाजा कॉम्प्लेक्स के भीतर संचालित हो रहा था। यहां आने वाले पुरुष ग्राहकों को पहले लड़कियों को दिखाया जाता था और उनकी पसंद के अनुसार हाफ और फुल मसाज पैकेज के नाम पर सौदेबाजी की जाती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाफ मसाज के लिए 2000 रुपये और फुल मसाज के लिए 3500 रुपये तक वसूले जाते थे।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि “मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू फाउंडेशन” के माध्यम से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इसके तहत “ऑपरेशन नया सवेरा” के अंतर्गत सिटी एसपी सेंट्रल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इसमें एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर-1 और एसडीपीओ सचिवालय-2 शामिल थे।

रेस्क्यू, गिरफ्तारी और जब्ती

छापेमारी के दौरान दो नाबालिग लड़कियों को तत्काल रेस्क्यू किया गया। स्पा सेंटर की संचालिका को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं, जिसमें देह व्यापार से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। मौके पर बुलायी गई एफएसएल टीम ने बरामद सामग्री की जांच की।

स्पा सेंटर को किया गया सील

कार्यपालक दंडाधिकारी की उपस्थिति में संपूर्ण परिसर को सील कर दिया गया है। रेस्क्यू की गई नाबालिग लड़कियों को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के माध्यम से सुरक्षित आश्रय स्थल पर भेजा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय निवासियों को था संदेह

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्पा सेंटर में हर दिन नए-नए लोगों की आवाजाही से उन्हें लंबे समय से संदेह था। स्पा की आड़ में इस तरह के कार्य की सूचना पहले भी कई जगहों से आ चुकी है। पुलिस अब अन्य स्पा सेंटरों की भी स्क्रीनिंग कर रही है।


जांच जारी, अन्य सेंटरों पर भी निगरानी

पुलिस अब संचालिका से मिली जानकारी के आधार पर रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है। स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही ऐसी गतिविधियों पर कड़ाई से निगरानी रखने के लिए विशेष योजना पर काम किया जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    आरटीपीएस सेवाओं में बांका बना बिहार का नंबर वन जिला, डीएम अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में प्रशासन ने रचा नया कीर्तिमान

    Share Add as a preferred…

    LNJP अस्पताल के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा एक्शन, दो डॉक्टरों को शो-कॉज नोटिस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *