3132 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण | 28जुलाई 2025: पिपराकोठी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3132 लीटर विदेशी शराब से लदी एक ट्रक को जब्त किया है। इस दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। यह शराब उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से बिहार लाई जा रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार रात पिपराकोठी थाना की टीम ने साईं होटल के पास छापेमारी की। मौके से एक अंडों से भरा ट्रक पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर अंडों के बक्सों के बीच छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। जांच में पता चला कि कुल 3132 लीटर विदेशी शराब ट्रक में लदी थी।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक विनय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह शराब उत्तर प्रदेश से लाकर पूर्वी चंपारण में खपाने की योजना थी। पुलिस अब उसके नेटवर्क और शराब माफियाओं के संपर्कों की जांच कर रही है।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *