राज्य खाद्य निगम बांका के जिला प्रबंधक राजीव कुमार रंजन पर ₹40 लाख से अधिक के गबन का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

बांका (चांदन)। चांदन व्यापार मंडल सहयोग समितियों के पूर्व प्रबंधक तथा वर्तमान में राज्य खाद्य निगम, बांका के जिला प्रबंधक राजीव कुमार रंजन पर सरकारी राशि के गबन का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में चांदन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

2018 से 2022 तक प्रबंधक रहते हुए नहीं सौंपी अभिलेखों की जिम्मेदारी

प्राथमिकी में आरोप है कि राजीव कुमार रंजन ने वर्ष 2018 से अक्टूबर 2022 तक व्यापार मंडल के प्रबंधक पद पर रहते हुए अपने पद से हटने के बाद मंडल के अभिलेख संबंधित अधिकारियों को समर्पित नहीं किए

₹40,67,342 के गबन का आरोप

अभियुक्त राजीव कुमार रंजन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने तत्कालीन अध्यक्ष अभिमन्यु बरनवाल और वर्तमान प्रबंधक ओंकार कुमार की मिलीभगत से ₹40,67,342 की सरकारी राशि का गबन और दुरुपयोग किया। यह प्राथमिकी जिला सहकारिता पदाधिकारी जेनुल आबेदिन अंसारी के आवेदन पर दर्ज कराई गई है।

राजीव कुमार रंजन ने बताया आरोप बेबुनियाद

मामले में अपना पक्ष रखते हुए जिला प्रबंधक राजीव कुमार रंजन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और तथ्यहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गबन नहीं किया और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

चांदन थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। संबंधित दस्तावेजों और जिम्मेदार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इस प्रकरण पर जिला प्रशासन और खाद्य निगम मुख्यालय की प्रतिक्रिया का इंतजार है। यदि आगे की जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह मामला बिहार में सहकारिता तंत्र और सरकारी निगरानी व्यवस्था की बड़ी विफलता मानी जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *