स्टार्टअप योजना के अंतर्गत “बिहार आइडिया फेस्टिवल” का भव्य शुभारंभ, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

भागलपुर, 24 जुलाई 2025 — बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा “स्टार्टअप बिहार” योजना के अंतर्गत “आज बनेगा कल का बिहार” स्लोगन के साथ “भेजिए अपना आइडिया – बिहार आइडिया फेस्टिवल” कार्यक्रम का आयोजन बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मुख्य सभागार में किया गया। इस फेस्टिवल का उद्देश्य युवाओं के नवाचारी विचारों को प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना है।

द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, तथा निदेशक अनिल कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।


“बिहार के पास है असीम प्रतिभा और जुगाड़ की शक्ति” — डॉ. नवल किशोर चौधरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा:

“यहाँ का हर व्यक्ति, हर युवा, हर परिवार एक आइडिया बैंक है। जब कोई साधारण कॉपी में कुछ लिख दिया जाए, तो उसकी दिशा बदल जाती है — ठीक वैसे ही हमें अपने विचारों को क्रियान्वयन में लाना होगा।”

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग देशभर में मेहनत करके अपना स्थान बना रहे हैं, अब समय है कि वे अपनी प्रतिभा का उपयोग बिहार में करें। रोजगार लेने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बनें। यही आत्मनिर्भर बिहार की नींव है।


“युवाओं में है ऊर्जा और विचारों की क्रांति” — उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह

प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान युग में सबसे ज्यादा ऊर्जा युवाओं में है। यदि उन्हें सही दिशा दी जाए, तो वे समाज की तस्वीर बदल सकते हैं।

“यह कार्यक्रम युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का मंच देता है। सर्वश्रेष्ठ विचारों को न केवल पुरस्कार मिलेगा, बल्कि उन्हें साकार करने के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।”

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने विचारों को स्थानीय समस्याओं के समाधान में लगाएं और बिहार की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करें।


आर्थिक सहायता और पुरस्कार की व्यवस्था

कार्यक्रम में बताया गया कि प्राप्त विचारों में से सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कृत और आर्थिक रूप से सहयोग किया जाएगा, जिससे युवा अपने आइडिया को जमीनी स्तर पर उतार सकें और रोजगार के नए अवसर सृजित कर सकें


संगठन और सहभागिता

इस कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक उद्योग, भागलपुर सुश्री खुशबू कुमारी द्वारा किया गया, जबकि सहायक निदेशक प्रशांत कुमार (मुख्यालय से) विशेष रूप से आयोजन में सहयोग के लिए मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, निदेशक, और बड़ी संख्या में युवा छात्र-छात्राएं और स्टार्टअप से जुड़ी संस्थाएं उपस्थित रहीं।


“बिहार आइडिया फेस्टिवल” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि नवाचार, आत्मनिर्भरता और युवाओं के सपनों को पंख देने का मंच है। यह कार्यक्रम आने वाले समय में बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।


 

  • ये भी पढ़े..

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर समाहरणालय में चला हरियाली अभियान, डीएम और एसएसपी ने लगाया पौधा

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *