गणना प्रपत्र के साथ साक्ष्य को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, 25 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर लगेगा मेगा कैंप

भागलपुर, 24 जुलाई 2025विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सूची सत्यापन कार्य को लेकर बुधवार को समीक्षा भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। इस अवसर पर भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उप महापौर डॉ. सलाउद्दीन अहसन, नगर आयुक्त शुभम कुमार, नगर निगम के वार्ड पार्षद, बीएलओ सुपरवाइजर और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साक्ष्य के साथ गणना प्रपत्र जरूरी

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं ने गणना पत्र जमा किया है लेकिन साक्ष्य नहीं दिया है, उन्हें अब तत्काल साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि 2025 की नई मतदाता सूची के 40% नाम 2003 की मतदाता सूची में भी मौजूद हैं। ऐसे मतदाताओं को केवल वह भाग संख्या, बूथ संख्या और अपना सीरियल नंबर देना होगा या उस अंश को चिन्हित कर साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करना होगा।

नए मतदाताओं के लिए सरल प्रक्रिया

डॉ. चौधरी ने बताया कि जिन मतदाताओं की उम्र 21 से 38 वर्ष के बीच है, उनके माता-पिता का नाम आम तौर पर 2003 की मतदाता सूची में मिलता है। ऐसे युवा मतदाताओं को अपने माता या पिता के नाम का प्रमाण देना होगा और उसके साथ कोई एक स्वअभिप्रमाणित दस्तावेज जमा करना होगा।

25 जुलाई को हर बूथ पर मेगा कैंप

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 25 जुलाई को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक, जिले के प्रत्येक बूथ पर संबंधित बीएलओ और बीएलए दोनों मतदाता सूचियों के साथ उपस्थित रहेंगे। वे क्षेत्र में मोहल्ला भ्रमण भी करेंगे और लोगों से प्रत्यक्ष रूप से संपर्क कर साक्ष्य लेंगे। सभी वार्ड पार्षदों को निर्देशित किया गया है कि वे बीएलओ से समन्वय बनाकर इस प्रक्रिया में मदद करें।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की प्रतिक्रियाएं

महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि “सभी वार्ड पार्षद जागरूक हैं और जिलाधिकारी ने प्रक्रिया को बेहद सरल और स्पष्ट रूप से समझाया है।”
उप महापौर डॉ. सलाउद्दीन एहसन ने भी कहा कि “दो दिनों में साक्ष्य जमा कराने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।”
नगर आयुक्त शुभम कुमार ने जानकारी दी कि जिन मतदाताओं की उम्र 38 वर्ष से अधिक है, उन्हें नए दस्तावेज की जरूरत नहीं है, क्योंकि 2003 की मतदाता सूची उनके लिए साक्ष्य का काम करेगी।

जिलाधिकारी का संदेश

अंत में जिलाधिकारी ने कहा —

मतदान का अधिकार ही राजा और रंक को एक समान मूल्य देता है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं। इस अभियान में हर नागरिक, बीएलओ, बीएलए और जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर समाहरणालय में चला हरियाली अभियान, डीएम और एसएसपी ने लगाया पौधा

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधान परिषद चुनाव में बढ़ा सस्पेंस, NDA के 10 उम्मीदवार लगभग तय; RJD उतारेगा प्रत्याशी तो होगी वोटिंग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *