भागलपुर के कचहरी चौक पर सड़क हादसा: पत्रकारों ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल

भागलपुर। कचहरी चौक पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हुआ, जब एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे बैठे भीख मांग रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, लेकिन वहां मौजूद अधिकतर लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे।

ऐसे कठिन समय में मौके पर मौजूद पत्रकारों ने मानवता की मिसाल पेश की। पत्रकार विकास सिंह, संजय, सुमित, अमरजीत, श्याम सिंह, विजय सिंहा, आदित्य और आलोक ने घायल बुजुर्ग को तुरंत सड़क से उठाया और बिना किसी देरी के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

बुजुर्ग की हालत गंभीर

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बुजुर्ग के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर लगातार निगरानी में रखे हुए हैं।

पत्रकारों की तत्परता की सराहना

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पत्रकारों के इस समय पर लिए गए संवेदनशील निर्णय और मानवीय प्रयासों की सराहना की है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित किया है कि पत्रकार केवल खबरों के वाहक ही नहीं, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले सजग प्रहरी भी होते हैं।

ट्रैफिक अव्यवस्था पर भी सवाल

घटना के बाद क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह इलाका अत्यधिक भीड़भाड़ और वाहन चालकों की लापरवाही के लिए जाना जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रैफिक नियंत्रण और सख्त निगरानी की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *