
भागलपुर। मायागंज अस्पताल में सीटी स्कैन जांच की सुविधा बीते सात दिनों से ठप है। मंगलवार को लगातार सातवें दिन भी जब सीटी स्कैन मशीन नहीं चल पाई, तो जांच कराने पहुंचे 47 मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ा।
इस संबंध में रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सचिन कुमार सिंह ने बताया कि,
“मशीन में जरूरी सीटी स्कैन प्लेट की आपूर्ति अब तक नहीं हो सकी है। प्लेट के बिना जांच संभव नहीं है।”
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार ने कहा कि उन्होंने
“लिपिक को निर्देश दिया है कि प्लेट की तत्काल खरीदारी की प्रक्रिया पूरी की जाए, और जैसे ही आपूर्ति मिले, दूसरे लॉट की खरीद का आदेश भी तुरंत जारी किया जाए।”
मरीज हो रहे हैं परेशान
लगातार सात दिनों से सीटी स्कैन सेवा बाधित रहने के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है।


