कांग्रेस का आरोप: कहलगांव विधानसभा से 73 हजार मतदाताओं के नाम हटाए गए

भागलपुर | 22 जुलाई 2025: कांग्रेस पार्टी ने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सोमवार को भागलपुर के एक निजी होटल में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस और युवा कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि निर्वाचन आयोग की लापरवाही या साजिश के तहत करीब 73 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन: बिपिन बिहारी यादव

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता बिपिन बिहारी यादव ने कहा, “कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में भारी हेरफेर किया गया है। यह सीधे तौर पर नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।”

उन्होंने चुनाव आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नाम हटाए गए मतदाताओं की पहचान कर सूची में पुनः शामिल करने की मांग की।

युवा कांग्रेस ने जताई नाराजगी

प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुशवाहा, शिवदानी पटेल, वरिष्ठ नेता विकास सिंह, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विपिन बिहारी यादव और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन करेंगे।

आयोग से की कार्रवाई की मांग

नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मतदाता हैं और यदि इतनी बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम हटा दिए जाते हैं, तो यह चुनाव की निष्पक्षता पर सीधा सवाल है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष ज्ञापन सौंपेंगे


विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है। इसी दौरान कहलगांव क्षेत्र से ASD (Absent, Shifted, Dead) श्रेणी के तहत नाम हटाने की प्रक्रिया की जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि इसमें पारदर्शिता की कमी है और संगठित तरीके से मतदाताओं को वंचित किया जा रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *