भोजपुर में पुलिस और चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के बीच मुठभेड़, दो को गोली लगी, तीन गिरफ्तार

भोजपुर/पटना, 22 जुलाई:राजधानी पटना के चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही पुलिस को मंगलवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिया रोड के पास एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि एक अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने कटिया रोड के समीप कुछ संदिग्धों की गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई शुरू की। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों – बलवंत कुमार सिंह और रविरंजन कुमार सिंह – को गोली लगी, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीसरे अपराधी अभिषेक कुमार को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वे पारस हॉस्पिटल में चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस ने मौके से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो मैगजीन और चार कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए पूछताछ कर रही है और जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *