भागलपुर में मौसम ने बदला रुख, तापमान में सात डिग्री की वृद्धि, मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना

भागलपुर। जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार को अधिकतम तापमान जहां 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को यह बढ़कर 34.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यानी एक ही दिन में तापमान में करीब सात डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि तापमान में यह बढ़ोतरी अस्थायी है। उन्होंने संभावना जताई है कि मंगलवार को जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसूनी गतिविधियों में अस्थिरता और हवा की दिशा में बदलाव के कारण ऐसी स्थितियां बन रही हैं। फिलहाल उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    भिट्ठी में कैंसर जांच शिविर से बढ़ी उम्मीदें, 27 लोगों की हुई जांच; पानी और पर्यावरण की वैज्ञानिक जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप, नवविवाहिता को मारपीट के बाद जबरन कीटनाशक पिलाने का दावा, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *