भागलपुर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दस्तावेज और फ्रिज जलकर राख

भागलपुर, 21 जुलाई 2025:सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाना में अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब थाना निरीक्षक के चैंबर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चैंबर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक फ्रिज पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

भागलपुर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दस्तावेज और फ्रिज जलकर राख

जैसे ही आग की लपटें और धुआं उठने लगे, थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सतर्क हो गए और तत्काल अग्निशामक यंत्र की सहायता से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी क्षति होने से बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया गया है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

जांच जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह को भावुक विदाई, अधिकारियों ने कहा— उनके कार्यकाल से मिली नई कार्यशैली की सीख

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *