भागलपुर में साइबर सुरक्षा की दिशा में बड़ी पहल: मुरारपुर में ‘साइबर टेक व्हाइट हैट शिक्षण संस्थान’ का शुभारंभ

भागलपुर, 21 जुलाई 2025: साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के बीच भागलपुर में साइबर सुरक्षा को लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मुरारपुर में जिले के पहले ‘साइबर टेक व्हाइट हैट शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

इस संस्थान का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव और पूर्व जदयू विधायक लक्ष्मीकांत मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ युवा वर्ग की भी भारी उपस्थिति रही।

युवाओं को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण और डिजिटल सुरक्षा का ज्ञान

देशभर में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए इस संस्थान में छात्रों को डिजिटल फॉरेंसिक, साइबर सिक्योरिटी, प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री-बेस्ड इंटर्नशिप, और ग्लोबली वैलिड सर्टिफिकेशन बेहद किफायती दरों पर प्रदान किया जाएगा। यह संस्थान भागलपुर के युवाओं को तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल खतरों से लड़ने में भी सक्षम बनाएगा।

गांव से निकलकर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले रवि रौशन की पहल

इस ऐतिहासिक पहल की अगुवाई कर रहे हैं रवि रौशन, जो एक सामान्य ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर साइबर अपराध अन्वेषणकर्ता, लेखक, और प्रशिक्षक के रूप में देशभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। रवि रौशन का लक्ष्य है कि साइबर जागरूकता को आम लोगों तक पहुँचाया जाए और युवाओं को तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक स्तर की दक्षता प्रदान की जाए।

स्थानीय युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

भागलपुर का यह पहला ऐसा संस्थान है, जहां छात्रों को न सिर्फ साइबर ज्ञान मिलेगा, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित डिजिटल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह को भावुक विदाई, अधिकारियों ने कहा— उनके कार्यकाल से मिली नई कार्यशैली की सीख

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *