PK का तीखा हमला: “मोतिहारी में समुद्र लाकर मोदी जी बना देंगे मुंबई, हम भी बीच पर घूमेंगे”

बेतिया, पश्चिम चंपारण | 20 जुलाई 2025: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर करारा तंज कसा जिसमें उन्होंने मोतिहारी को मुंबई बनाने की बात कही थी। किशोर ने कहा, “मोदी जी एम से मोतिहारी और एम से मुंबई का जुमला गढ़ते हैं, जैसे पी से पटना को पी से पुणे बना देंगे। क्या अब समुंदर भी मोतिहारी लाएंगे? हम भी सोच रहे हैं कि बीच पर घूमेंगे और तब भाजपा को वोट देंगे।”

बेतिया में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किशोर ने कहा कि मोतिहारी में चीनी मिल चालू होने का दावा भी अब तक कोरी बात साबित हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री की कथनी और हकीकत के बीच अंतर को उजागर करने का प्रयास किया।

माई-बहिन योजना को लेकर कांग्रेस और तेजस्वी पर सवाल

प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस की महत्वाकांक्षी “माई-बहिन योजना” पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि “अगर बिहार की 5 करोड़ महिलाओं को हर महीने ₹2,500 देने की योजना लागू की जाती है, तो हर साल करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये की जरूरत पड़ेगी।”

उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि “जब उनके पास पी. चिदंबरम जैसे बड़े अर्थशास्त्री हैं, तो उन्हें बताना चाहिए कि यह पैसा कहां से आएगा?” किशोर ने यह भी सवाल उठाया कि यदि यह योजना इतनी व्यवहारिक है, तो इसे पहले कांग्रेस शासित राज्यों – कर्नाटक, हिमाचल या तेलंगाना – में क्यों नहीं लागू किया गया?

संजय जायसवाल को बताया ‘आउट’, दिलीप जायसवाल पर गंभीर आरोप दोहराए

प्रशांत किशोर ने भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा, “जिन्हें पार्टी ने खुद आउट कर दिया, वे अब प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के लिए रनर बनकर मैदान में आए हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि दिलीप जायसवाल पर हत्या और कॉलेज कब्जे जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन अभी तक इन आरोपों का कोई उत्तर नहीं आया है।

किशोर ने कटाक्ष करते हुए कहा, “क्रिकेट में जैसे असली बल्लेबाज़ आउट हो जाता है तो रनर को भी जाना पड़ता है, वैसे ही बड़े भाई (दिलीप जायसवाल) गए ही गए हैं, अब ये रनर (संजय जायसवाल) भी जाएंगे।”


प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ इन दिनों पश्चिम चंपारण जिले में चल रही है। वे लगातार आम लोगों, स्थानीय प्रतिनिधियों और पत्रकारों से संवाद कर रहे हैं और बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर तीखे सवाल उठा रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *