
भागलपुर | 20 जुलाई 2025: जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी मामले में भागलपुर के एडीजे-12 की कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया है। आरोपी राज कुमार रंजन, भागलपुर शहर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट मोहल्ले का निवासी है।

ठगी का मामला लोदीपुर थाना में दर्ज
राज कुमार पर जोगसर निवासी विनय राय और सिकंदरपुर निवासी रवि कुमार से जमीन देने के नाम पर 80 लाख रुपये ठगने का आरोप है। आरोपियों ने यह राशि जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर दी थी, लेकिन भुगतान के बाद न तो जमीन मिली और न ही पैसे वापस किए गए।
कोर्ट ने दिया सख्त निर्देश
शनिवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपी के बार-बार फरार रहने पर गैर-जमानती वारंट के साथ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी कर दिया। अब पुलिस आरोपी की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई करेगी।


