भाजपा ने शुरू किया बूथ सशक्तिकरण अभियान, जिला स्तरीय बैठक में तय की गई रणनीति

भागलपुर, 19 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर शनिवार को होटल विद्या रेसीडेंसी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री योगेश पांडे ने किया।

बैठक में प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट – 2) की जल्द से जल्द नियुक्ति के निर्देश दिए गए। साथ ही, अभियान को पूरी गंभीरता के साथ बूथ स्तर तक पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

पार्टी में नए चेहरों का स्वागत

बैठक के दौरान डॉ. किशवर सुलताना और राजबिहारी सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दी गई। उन्हें जिला अध्यक्ष संतोष कुमार और प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने पार्टी पट्टा पहनाकर सम्मानपूर्वक शामिल किया।

प्रमुख वक्ताओं के विचार:

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा, “जब देश के हर कोने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं पहुंच रही हैं, तब भागलपुर का हर बूथ भाजपा का प्रहरी बनकर खड़ा हो—यही समय की मांग है।”

प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण को संगठन की नींव बताते हुए कहा, “बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सभी कार्यकर्ताओं को सजग रहकर हर बूथ पर विशेष बैठक आयोजित करनी चाहिए जिससे संगठनात्मक पकड़ मजबूत हो सके।”

प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और सांगठनिक दिशा-निर्देशों को शीघ्रता से लागू करें।

क्षेत्रीय सह प्रभारी मनीष पांडे ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे “राष्ट्र निर्माण में एक योद्धा की भूमिका निभाएँ और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करें।”

जिला प्रभारी राजेश जैन ने कहा, “भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता, यह एक 365 दिन की प्रक्रिया है। चुनाव के समय संगठन की ताकत नजर आती है।”

उपस्थित गणमान्य एवं कार्यकर्ता:

इस अवसर पर कहलगांव विधायक पवन यादव, पवन मिश्रा, अभय वर्मन, रोहित पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली से ₹20 लाख की हार्ले-डेविडसन बाइक पर भोजपुर पहुंचे राइडर, बोले- भरत भूषण तिवारी को इंसाफ मिलना चाहिए

    Share Add as a preferred…

    पटना पुलिस को बड़ी सफलता, सोनू-मोनू गैंग का शूटर विपुल कुमार गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *