पटना के पारस अस्पताल हत्याकांड का पर्दाफाश: कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल सभी शूटर गिरफ्तार, बंगाल से दबोचे गए

पटना। राजधानी के चर्चित पारस अस्पताल में हुए सनसनीखेज चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या में शामिल सभी पांचों शूटरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विशेष टास्क फोर्स (STF) ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए अन्य आरोपियों में आकिब मालिक, सोनू, कालू उर्फ मुस्तकीम और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह शामिल हैं। सभी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पटना लाया जाएगा। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पारस अस्पताल में आईसीयू के अंदर अंजाम दी गई थी वारदात

घटना गुरुवार सुबह की है, जब बेऊर जेल में बंद कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा इलाज के लिए 15 दिनों की पैरोल पर पारस अस्पताल में भर्ती था। वह आईसीयू वार्ड-209 में भर्ती था, तभी पांच अपराधी हथियार लेकर अस्पताल में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।

कौन था चंदन मिश्रा?

चंदन मिश्रा बक्सर जिले का रहने वाला था और वह इलाके में सक्रिय एक संगठित आपराधिक गिरोह का सरगना था। वह 10 से अधिक हत्या मामलों में नामजद था और लंबे समय से जेल में बंद था। पुलिस के अनुसार, चंदन का नेटवर्क बक्सर, भोजपुर और पटना सहित बिहार के कई जिलों में फैला था।

पुलिस पर उठे सवाल, अस्पतालों की सुरक्षा पर बहस

हत्याकांड के बाद राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पारस जैसे हाई-प्रोफाइल अस्पताल में आईसीयू के अंदर घुसकर की गई हत्या ने सुरक्षा एजेंसियों की कार्यशैली पर गंभीर चिंता जताई है। इस घटना के बाद राजधानी के प्रमुख अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सूत्रों की मानें तो इस हत्याकांड में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। मामले में जल्द ही पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी सार्वजनिक कर सकती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *