ऑनलाइन फॉर्म भरते समय शिक्षक की मौत, कहलगांव ऑफिस से कॉल आने के बाद अचानक गिरे थे प्रमोद मंडल

शेरमारी में उपचार के दौरान निधन, अधिकारियों ने जताया शोक

भागलपुर (पीरपैंती) | पीरपैंती प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहनपुर में कार्यरत शिक्षक प्रमोद मंडल का शुक्रवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे खवासपुर गांव के निवासी थे और उस समय ऑनलाइन फॉर्म भर रहे थे, जब यह घटना हुई।

परिजनों ने बताया कि सुबह प्रमोद मंडल किसी शैक्षणिक कार्य से ऑनलाइन फॉर्म भर रहे थे। उसी दौरान कहलगांव कार्यालय से किसी का फोन आया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “अच्छा आते हैं।” इतना कहते ही वे उठे और अचानक जमीन पर गिर पड़े।

परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए शेरमारी लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, सीओ मनोहर कुमार, और बीईओ बलदेव ठाकुर मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि प्रमोद मंडल एक कर्मठ और जिम्मेदार शिक्षक थे, उनकी अचानक हुई मौत शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

एकचारी दियारा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने लिखित आवेदन देकर पूछा कि चूंकि इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया गया है, तो मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया क्या होगी।

इसके बाद, परिजनों के अनुरोध पर शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *