भागलपुर: जोरी नदी में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

भागलपुर (गोराडीह)। गोराडीह थाना क्षेत्र के लोदीपुर स्थित उस्तु गांव के पास जोरी नदी में डूबने से शुक्रवार दोपहर तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। यह घटना लगभग दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है।

मृत बच्चों की पहचान मो. शाहनवाज के पुत्र शादाब (9), अरहान (7) और मो. इश्तेखार के पुत्र अरमान (8) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे, तभी एक बच्चा अचानक पानी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दो बच्चे भी डूब गए।

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य बच्चे ने गांव जाकर लोगों को सूचना दी, लेकिन जब तक ग्रामीण पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला गया, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर लोदीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। मौके पर पहुंचे एएसआई और थानाध्यक्ष घनश्याम कुमार ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों बच्चों की मौत डूबने से हुई है


कासिमपुर में नहर में डूबकर वृद्ध की मौत

इसी दिन शाम को गोराडीह के कासिमपुर में नहर में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदेव मंडल (65 वर्ष), पता – पीरपैंती के दुलदुलिया गांव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *