सम्राट चौधरी बोले – बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्वर्णिम दिन:1.67 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगी मुफ्त बिजली

125 यूनिट तक बिजली पर 100% अनुदान: एक करोड़ 67 लाख परिवारों को बड़ी राहत

पटना, 17 जुलाई।बिहार सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 125 यूनिट तक की खपत पर 100 प्रतिशत अनुदान देने का फैसला किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय से राज्य के एक करोड़ 82 लाख परिवारों को लाभ होगा, जिनमें से एक करोड़ 67 लाख परिवार ऐसे हैं, जिनकी मासिक बिजली खपत 125 यूनिट से कम है — इन परिवारों का बिजली बिल अब शून्य हो जाएगा।


सम्राट चौधरी बोले — “बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्वर्णिम दिन”

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस फैसले को बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्वर्णिम दिवस बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उपभोक्ता सहायता योजना के तहत यह अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि अब तक सालाना लगभग 15,995 करोड़ रुपये बिजली पर अनुदान के रूप में दिए जाते थे, लेकिन वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर करीब 19,370 करोड़ रुपये हो जाएगा। इसमें 3375 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय सरकार वहन करेगी।


पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा में बड़ा लक्ष्य

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत अगले 3 वर्षों में सभी घरों को जोड़ने का लक्ष्य है। योजना में केंद्र सरकार द्वारा 50% अनुदान, और बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।
राज्य का लक्ष्य है कि अगले तीन वर्षों में 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन हो।
हर घर की छत पर 1 किलोवाट सौर संयंत्र लगाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग इसे एक बार लगवा लेंगे, उन्हें अगले 25 वर्षों तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी।


गरीब परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

श्री चौधरी ने कहा कि यह योजना पूरी तरह से अनुदान आधारित और गरीब हितैषी है। इससे राज्य के गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को स्थायी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक राहत दोनों मिलेगी।


विशेष तथ्य

  • 1.67 करोड़ परिवारों को अब बिजली बिल नहीं देना होगा
  • 19370 करोड़ रुपये का कुल वार्षिक बिजली अनुदान खर्च
  • 3 वर्षों में 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य
  • हर घर में 1 किलोवाट का सोलर यूनिट लगाने की अपील

 

  • ये भी पढ़े..

    विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अराजकता पर ABVP का अनोखा प्रदर्शन, कुलपति को चूड़ी भेंट कर जताया विरोध

    Share Add as a preferred…

    बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक: AI पॉलिसी से शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर तक 47 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *